होर्मुज में पोतों को निशाना बनाने वाले ईरानी ड्रोन मार गिराए : अमेरिका

Ads

होर्मुज में पोतों को निशाना बनाने वाले ईरानी ड्रोन मार गिराए : अमेरिका

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 11:29 AM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 11:29 AM IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 13 जून (भाषा) अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे वाणिज्यिक पोतों को निशाना बनाने के लिए ईरान द्वारा भेजे गए कई हमलावर ड्रोन मार गिराए हैं।

‘यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने शुक्रवार देर शाम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे वाणिज्यिक पोतों पर हमला करने का प्रयास करते हुए कई हमलावर ड्रोन भेजे।’’

उसने कहा कि अमेरिकी बलों ने पिछले कुछ घंटों में इन सभी ड्रोन को मार गिराया और जलडमरूमध्य से पोतों की आवाजाही बिना किसी बाधा के जारी है।

सेंटकॉम ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय व्यापार गलियारा आवाजाही के लिए खुला है।’’

सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी बल ईरान के खिलाफ नाकेबंदी को सख्ती से लागू कर रहे हैं तथा इसके तहत निर्देशों का पालन करने वाले 139 वाणिज्यिक पोतों का मार्ग बदला गया है और निर्देशों का पालन नहीं करने वाले नौ पोतों को निष्क्रिय किया गया है।

अमेरिकी बलों ने भारतीय नाविकों वाले कम से कम तीन पोतों को पिछले एक सप्ताह में निशाना बनाया है, जिसमें तीन नाविकों की मौत हुई है।

भारत ने अमेरिका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा है कि वाणिज्यिक पोतों के खिलाफ ऐसी घातक कार्रवाई अनुचित है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से शुक्रवार को बात की और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के उन हमलों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया जिनमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना