Netanyahu Death Rumors : अब इजरायली PMO ने जारी की नेतन्याहू की नई तस्वीर, अधिकारियों से बात करते दिखे प्रधानमंत्री, लोग बोले- ये भी तो पुरानी है…
अब इजरायली PMO ने जारी की नेतन्याहू की नई तस्वीर, अधिकारियों से बात करते दिखे प्रधानमंत्री, Netanyahu Death Rumors Latest News
नई दिल्लीः Netanyahu Death Rumors इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस बीच इजरायली पीएम की ताजा तस्वीर सामने आई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ये तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सैन्य अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करते और गंभीर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस आधिकारिक पोस्ट के साथ कैप्शन में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के खात्मे का आदेश दे रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स इसे फर्जी बता रहे हैं और इसके पीछे कई तर्क भी दे रहे हैं।
Photo: Prime Minister Benjamin Netanyahu ordering the elimination of senior Iranian regime officials. pic.twitter.com/av6rIqNOFt
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) March 17, 2026
Netanyahu Death Rumors सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इसे पुरानी तस्वीर बताया है। उन्होंने दावा किया है कि यह ताजा तस्वीर नहीं है, बल्कि 4 फरवरी की फोटो है। वहीं एक यूजर ने इसे 31 मार्च 2024 की तस्वीर बताया है। बता दें कि इससे पहले भी बेंजामिन की ताजा तस्वीरों को लेकर सवाल खडे हुए हैं। सोमवार को बेंजामिन के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को लेकर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि जब वह अपना हाथ हिलाते हैं तो उनकी उंगली पर मौजूद अंगूठी कुछ समय के लिए गायब हो जाती है। सोशल मीडिया पर बेंजामिन के दूसरे वीडियो को भी AI जनरेटेड दावा किया जा रहा है। हालांकि, IBC24 इस बात की पुष्टि नहीं करता है।
This is all fake. pic.twitter.com/NKdGsQqjag
— Conflict Lens (@LensConflict) March 17, 2026
यरुशलम का है ये वीडियो
बता दें कि सोमवार को जारी हुए इस वीडियो में नेतन्याहू को यरुशलम में बाहर घूमते और आम नागरिकों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान उनकी मौत की लगातार फैल रही अफवाहों के बीच जारी किया गया है।
- Expiry Date on Eggs: अब अंडों पर भी लिखना होगा ‘एक्सपायरी डेट’, 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम, जनता की सेहत को लेकर भाजपा सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
- Nora Fatehi Song: नोरा फतेही की ‘सरके चुनर तेरी सरके’ डांस ने उड़ाई जनता की नींद! जानें क्यों इस गाने पर मच गया बवाल?
- Bareilly Afsar Khan Encounter: सगी मामी से अवैध संबंध, चचेरी बहन से जबरन निकाह अब सास-साले की हत्या.. UP पुलिस के हाथों मारा गया अफसर खान आखिर था कौन?..
- Wedding Medical Emergency: फेरे होने ही वाले थे, तभी अचानक मंडप पर गिरा दूल्हा, दुल्हन ने किया कुछ ऐसा… पढ़कर दंग रह जाएंगे आप

Facebook


