न्यू मैक्सिको ने बच्चों की सुरक्षा के लिये मेटा के ऐप और उनके एल्गोरिद्म में बदलाव की मांग की
न्यू मैक्सिको ने बच्चों की सुरक्षा के लिये मेटा के ऐप और उनके एल्गोरिद्म में बदलाव की मांग की
सैंटा एफई (अमेरिका), चार मई (एपी) अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य के अभियोजक बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से सोशल मीडिया ऐप और उनके एल्गोरिद्म में बुनियादी बदलाव की मांग कर रहे हैं।
यह मांग मेटा पर लगे आरोपों से जुड़े एक अहम मुकदमे के दूसरे चरण में की जा रही है, जिसमें कहा गया है कि ‘इंस्टाग्राम’ जैसे प्लेटफॉर्म लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए हैं।
इस मुकदमे में शुरुआती दलीलें सोमवार से शुरू होने वाली हैं। अदालत यह तय करेगी कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म की मूल कंपनी मेटा राज्य कानून के तहत सार्वजनिक समस्या पैदा करते हैं या नहीं।
मुकदमे के पहले चरण में न्यायाधीशों ने मेटा पर 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का सिविल जुर्माना लगाया था। इस चरण में यह पाया गया था कि कंपनी को यह पता था कि उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है और उसने बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी जानकारी को छुपाया।
अब अभियोजक अदालत से ऐसे बुनियादी बदलाव लागू करने की मांग कर रहे हैं जिनके तहत सोशल मीडिया के प्रति नशे की तरह लत लगाने वाली सुविधाओं पर नियंत्रण लगाया जाए, उम्र की सही पहचान सुनिश्चित की जाए और ‘डिफ़ॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स’ तथा कड़ी निगरानी के जरिए बच्चों के यौन शोषण को रोका जा सके।
मेटा ने न्यायाधीशों के फैसले के खिलाफ अपील करने का संकेत दिया है और चेतावनी दी है कि अगर उस पर अव्यावहारिक शर्तें लागू की गईं, तो वह न्यू मैक्सिको में ‘इंस्टाग्राम’ और ‘फेसबुक’ की सेवाएं बंद कर सकता है।
कैलिफोर्निया के सैंटा क्लारा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ के हाई टेक लॉ इंस्टीट्यूट के सह-निदेशक एरिक गोल्डमैन ने कहा, “यह अपने आप में एक उल्लेखनीय बात है कि हम सार्वजनिक समस्या के आधार पर मुकदमे की सुनवाई कर रहे हैं। यह सिद्धांत इंटरनेट पर लागू करने के लिए व्यापक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है और और वास्तव में यह इंटरनेट के लिए ठीक से फिट भी नहीं बैठता।”
एपी जोहेब दिलीप
दिलीप

Facebook


