पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बीच भारतीय सीमा के पास चीनी सैनिकों का नेतृत्व करेंगे नए पीएलए जनरल

Ads

पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बीच भारतीय सीमा के पास चीनी सैनिकों का नेतृत्व करेंगे नए पीएलए जनरल

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 07:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, छह जुलाई (भाषा) चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारत के साथ लगती सीमा की निगरानी करने वाले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के वेस्टर्न थियेटर कमांड का नेतृत्व करने के लिए शु किलिंग को पदोन्नति देकर जनरल बना दिया है और इसी के साथ किलिंग पिछले साल मई में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शुरू हुए गतिरोध के बाद बल का नेतृत्व करने वाले तीसरे कमांडर बन गए हैं।

पर्यवेक्षकों का कहना है कि जनरल किलिंग की पदोन्नति ने उनके पूर्ववर्ती जनरल झांग शुडोंग के भविष्य को लेकर भी अटकलों को हवा दी है।

शिन्हुआ संवाद समिति ने सोमवार को बताया कि शी ने 59 वर्षीय शु किलिंग को जनरल के पद पर पदोन्नत किया, जो चीन में सैन्य अधिकारियों के लिए सर्वोच्च रैंक है।

भाषा सिम्मी नीरज

नीरज