Thailand New Visa Rules for Indian: थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों के लिए बदला वीजा नियम.. अगर घूमने की है प्लानिंग तो जान लें नए रूल्स, मिलेगी सिर्फ इतने दिनों की मोहलत..

New Visa Rules for Indian Tourists in Thailand: थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों के लिए 30 दिन की वीजा-फ्री सुविधा जारी रखी, पर्यटन बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला।

Thailand New Visa Rules for Indian: थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों के लिए बदला वीजा नियम.. अगर घूमने की है प्लानिंग तो जान लें नए रूल्स, मिलेगी सिर्फ इतने दिनों की मोहलत..

New Visa Rules for Indian Tourists in Thailand || Image- AI Generated File

Modified Date: July 15, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: July 15, 2026 2:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारतीयों को 30 दिन वीजा-फ्री एंट्री।
  • पर्यटन बढ़ाने के लिए कैबिनेट का फैसला।
  • वीजा नीति में बदलाव, राहत बरकरार।

नई दिल्ली: थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी राहत दी है। वहां की कैबिनेट ने फैसला किया है कि भारतीय नागरिकों को 30 दिन तक बिना वीजा (वीजा-फ्री) थाईलैंड में रहने की इजाजत जारी रहेगी। (New Visa Rules for Indian Tourists in Thailand) इससे पहले वीजा-फ्री सुविधा खत्म करने का प्रस्ताव सामने आया था। इससे भारतीय पर्यटकों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पर्यटकों की संख्या घटने के बाद बदला फैसला

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड सरकार ने देखा कि मई में वीजा-फ्री व्यवस्था में बदलाव के प्रस्ताव के बाद भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या पर असर पड़ा। इसे देखते हुए कैबिनेट ने भारतीय पर्यटकों के लिए 30 दिन की वीजा-फ्री एंट्री को मंजूरी दे दी। थाईलैंड के पर्यटन मंत्री सुरासाक फनचारोएनवोराकुल ने कहा कि भारत थाईलैंड के लिए सबसे बड़े पर्यटन बाजारों में से एक है। इसलिए भारतीय पर्यटकों की यात्रा को आसान बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

60 दिन की जगह अब मिलेगी 30 दिन की छूट

फिलहाल भारतीय नागरिकों को 60 दिन तक वीजा-फ्री रहने की सुविधा मिल रही थी। लेकिन अब नए फैसले के तहत भारतीय पर्यटक 30 दिन तक बिना वीजा थाईलैंड में रह सकेंगे। (New Visa Rules for Indian Tourists in Thailand) इसके साथ ही क्रोएशिया, बुल्गारिया, साइप्रस, माल्टा और मालदीव को भी 30 दिन की वीजा-फ्री सूची में शामिल किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए सख्ती

थाईलैंड सरकार ने कहा है कि वीजा-फ्री सुविधा का कुछ लोग अवैध कामों के लिए दुरुपयोग कर रहे थे। इसी वजह से सरकार अपनी वीजा नीति में बदलाव कर रही है। हालांकि भारतीय पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए 30 दिन की वीजा-फ्री सुविधा जारी रखने का फैसला लिया गया है। बता दें कि, थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की बड़ी भूमिका है। पिछले वर्ष देश में करीब 3.3 करोड़ विदेशी पर्यटक पहुंचे थे, जबकि इस साल 4 जुलाई तक 1.6 करोड़ से अधिक विदेशी पर्यटक थाईलैंड की यात्रा कर चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस

एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी

जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती

नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown