ट्रंप की चीन यात्रा की खबर सोशल मीडिया मंच ‘वीबो’ पर कर रही ट्रेंड
ट्रंप की चीन यात्रा की खबर सोशल मीडिया मंच ‘वीबो’ पर कर रही ट्रेंड
बीजिंग, 13 मई (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा की खबर एशियाई महाशक्ति के स्थानीय सोशल मीडिया मंच ‘वीबो’ पर ट्रेंड कर रही है। चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी द्वारा ट्रंप के आगमन का वीडियो बुधवार को पोस्ट किये जाने के 30 मिनट के भीतर उसे 18 हजार से अधिक ‘लाइक’ मिले।
वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप विमान से बाहर निकलते और सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पोस्ट पर महज आधे घंटे के भीतर 1300 से अधिक टिप्पणी की गई।
कुछ लोगों ने ट्रंप का चीन में स्वागत किया, वहीं अन्य लोगों ने लिखा, ‘‘शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, पारस्परिक लाभ वाला सहयोग।’’
भाषा धीरज नरेश
नरेश

Facebook


