नाइजीरिया : दो गांवों पर हमला कर चरमपंथियों ने 162 लोगों की हत्या की

नाइजीरिया : दो गांवों पर हमला कर चरमपंथियों ने 162 लोगों की हत्या की

नाइजीरिया : दो गांवों पर हमला कर चरमपंथियों ने 162 लोगों की हत्या की
Modified Date: February 4, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: February 4, 2026 9:50 pm IST

सोकोतो (नाइजीरिया), चार फरवरी (एपी) पश्चिमी नाइजीरिया के दो गांवों पर हमलों के दौरान हथियारबंद चरमपंथियों ने कम से कम 162 लोगों की हत्या कर दी। एक सांसद ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हालिया महीनों में हुए हमलों में यह सबसे बर्बर हमला है।

स्थानीय सांसद मोहम्मद उमर ने कहा कि हमले मंगलवार की शाम को क्वारा राज्य के वोरो और नुकु गांवों को निशाना बनाकर किए गए।

उन्होंने कहा कि ये हमले ‘लकुरावा’ नामक संगठन ने किये, जो आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ा एक हथियारबंद समूह है।

एपी शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में