ईरान के ‘‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’’ करने तक कोई समझौता नहीं होगा: ट्रंप

Ads

ईरान के ‘‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’’ करने तक कोई समझौता नहीं होगा: ट्रंप

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 08:03 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 08:03 PM IST

दुबई, छह मार्च (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पश्चिम एशिया में संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ बातचीत की संभावना को खारिज करते हुए प्रतीत हो रहे हैं।

उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के ‘‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’’ करने तक उसके साथ कोई समझौता नहीं होगा।

ट्रंप ने कहा, “उसके बाद, और एक महान एवं स्वीकार्य नेता के चयन के बाद, हम तथा हमारे कई अद्भुत और बहादुर सहयोगी एवं साझेदार ईरान को विनाश के कगार से वापस लाने के लिए अथक प्रयास करेंगे, और इसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं अधिक बड़ा, बेहतर एवं मजबूत बनाएंगे।”

एपी नेत्रपाल नरेश

नरेश