उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण
उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण
उत्तर कोरिया ने सोमवार को फिर से एक बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। हाल के महीनों में उसने कई परीक्षण किए हैं जिससे कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव काफी बढ़ा हुआ है। अमेरिकी प्रशांत कमान ने कहा कि प्योंगयांग की ओर से कम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया गया है। यह मिसाइल छह मिनट तक हवा में रहने के बाद जापान सागर में गिरी। उसने कहा कि इस परीक्षण को लेकर विस्तृत आकलन किया जा रहा है। यह ताजा परीक्षण उस वक्त किया गया है जब अमेरिका ने उत्तर कोरिया को लेकर सख्त रूख अपनाया है।

Facebook


