उत्तर कोरिया ने मिसाइल का प्रक्षेपण किया

Ads

उत्तर कोरिया ने मिसाइल का प्रक्षेपण किया

  •  
  • Publish Date - September 28, 2022 / 03:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

सियोल, 28 सितंबर (एपी) दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की यात्रा से एक दिन पहले अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि मिसाइल का प्रक्षेपण बुधवार को किया गया लेकिन इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

इस सप्ताह उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई यह दूसरी मिसाइल है।

हैरिस को दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान प्रतिद्वंद्वी कोरिया को अलग करने वाले विसैन्यीकृत क्षेत्र का दौरा करना है।

अमेरिका और दक्षिण कोरियाई नौसेना के जहाजों के कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर अभ्यास करने के बीच उत्तर कोरिया ने यह प्रक्षेपण किया है।

एपी

देवेंद्र पवनेश

पवनेश