ड्रामेन, 18 जुलाई (एपी) दक्षिणी नॉर्वे में शुक्रवार को लगी भीषण आग में 100 से अधिक घर जलकर खाक हो गए। सैकड़ों लोगों को यहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे ड्रामेन शहर में एक इमारत में आग लगी और देखते ही देखते आसपास के इलाके और नजदीकी जंगलों तक फैल गई।
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह भी दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।
नॉर्वे के सार्वजनिक प्रसारक ‘एनआरके’ ने बताया कि सैकड़ों लोगों को एक निकासी केंद्र में पहुंचाया गया।
पुलिस ने बताया कि किसी भी निवासी के लापता होने की सूचना नहीं है हालांकि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका।
ड्रामेन, ओस्लो से लगभग 34 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
एपी जितेंद्र पवनेश
पवनेश