उप्र: महोबा में मंदिर के पुजारी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Ads

उप्र: महोबा में मंदिर के पुजारी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 04:13 PM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 04:13 PM IST

बांदा, 18 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के महोबा जिले स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस की एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर इलाके की है।

महोबा जिले की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वंदना सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर में प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी उदित नारायण मिश्रा (65) का खून से लथपथ शव मंदिर परिसर में मिला।

उन्होंने बताया कि शव पर लाठी-डंडों के निशान पाए गए और ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार रात उनकी हत्या की है।

अधिकारी ने बताया कि पुजारी उदित नारायण मूल रूप से हमीरपुर जिले के निवासी थे और पिछले 15-16 से प्राचीन हनुमान मंदिर का प्रबंधन कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है।

वंदना सिंह के मुताबिक, इस सिलसिले में पुजारी के भाई जुगुल की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र