जर्मनी में शरण मांगने वालों के आश्रय केंद्र में चाकू से हमला, एक की मौत, पांच घायल

जर्मनी में शरण मांगने वालों के आश्रय केंद्र में चाकू से हमला, एक की मौत, पांच घायल

जर्मनी में शरण मांगने वालों के आश्रय केंद्र में चाकू से हमला, एक की मौत, पांच घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: June 27, 2022 5:28 pm IST

बर्लिन, 27 जून (एपी) दक्षिणी जर्मनी में शरण मांगने वालों के एक आश्रय केंद्र में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम पांच लोग घायल हो गए। जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार हमलावर कथित तौर पर आश्रय केंद्र का ही निवासी था और उसने रविवार शाम को केंद्र के विभिन्न कमरों का दरवाजा खटाया। जब लोगों ने दरवाजा खोला तो हमलावर ने उनपर चाकू से वार किया।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि घायल पांच लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने 31 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और जर्मन गोपनीयता नीति के अनुरूप उसका नाम उजागर नहीं किया गया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने सोमवार सुबह घटनास्थल की जांच की।

एपी अविनाश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में