पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
Modified Date: June 25, 2023 / 01:27 am IST
Published Date: June 25, 2023 1:27 am IST

इस्लामाबाद, 24 जून (एपी) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को एक आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आत्मघाती हमलावर ने बलूचिस्तान के तुरबात में अर्धसैनिक बल के वाहन को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया।

प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

संगठन ने एक बयान में कहा कि यह हमला समूह की मजीद ब्रिगेड की सामिया कलंदरानी बलूच ने किया।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में