यूक्रेन पर रूस के हमले में एक व्यक्ति की मौत, यूक्रेन ने रूसी औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बनाया

Ads

यूक्रेन पर रूस के हमले में एक व्यक्ति की मौत, यूक्रेन ने रूसी औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बनाया

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 07:08 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 07:08 PM IST

कीव, 18 अप्रैल (एपी) यूक्रेन भर में रात भर हुए रूसी हमलों में एक नागरिक की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय नेता वादिम फिलाश्किन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र के मायकोलाइवका में हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अन्य अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी और पूर्वी यूक्रेन में हुए हमलों में कम से कम 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें ओडेसा शहर में बंदरगाह के एक बुनियादी ढांचे पर किया गया हमला भी शामिल है।

यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार को बताया कि रूस ने रात भर में 219 ड्रोन दागे, जिनमें से 190 को मार गिराया गया।

इस बीच, गवर्नर व्याचेस्लाव फेडोरिश्चेव ने बताया कि यूक्रेन ने रूस में समारा क्षेत्र के नोवोकुइबिशेव्स्क और सिजरान में औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया। दोनों शहरों में कई बड़ी तेल रिफाइनरी स्थित हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने रातभर में रूस के 16 क्षेत्रों के साथ-साथ क्रीमिया के कब्जे वाले यूक्रेनी प्रायद्वीप और काला सागर और आजोव सागर के ऊपर 258 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया।

एपी संतोष रंजन

रंजन