उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में टीटीपी का एक उग्रवादी मारा गया
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में टीटीपी का एक उग्रवादी मारा गया
पेशावर, 18 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने एक वांछित उग्रवादी को मार गिराया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
सीटीडी के अधिकारी के अनुसार, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़ा यह उग्रवादी अशांत डेरा इस्माइल खान जिले में मारा गया। वह आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में वांछित था।
विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर सीटीडी के विशेष प्रकोष्ठ ने शनिवार तड़के प्रांत के कोराई क्षेत्र में अभियान चलाया।
अधिकारी ने बताया कि सीटीडी की टीम ने संदिग्ध को चारों ओर से घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वह मारा गया।
पाकिस्तान का उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत लंबे समय से उग्रवाद, अफगानिस्तान से उग्रवादियों की आवाजाही और लगातार चलाए गए सैन्य अभियानों के कारण अशांत रहा है।
संघीय सरकार का आरोप है कि नवंबर 2022 में संघर्षविराम समझौता समाप्त होने के बाद प्रतिबंधित संगठन टीटीपी अफगानिस्तान से लगने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है।
भाषा
राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


