लाहौर, 17 जून (भाषा) पाकिस्तान ने भारतीय-पंजीकृत विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में लगाये गये प्रतिबंध को एक और महीने के लिए बढ़ाकर 24 जुलाई तक कर दिया।
ये प्रतिबंध पहली बार अप्रैल 2025 में लगाए गए थे।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न तनाव के कारण पाकिस्तान ने भारतीय विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। भारत ने आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया था।
पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गये थे।
भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर इसी तरह के प्रतिबंध लगाए हैं।
पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बुधवार को जारी एक नोटिस में कहा, ‘‘भारतीय विमानों-असैन्य और सैन्य दोनों पर प्रतिबंध 16 जून शाम पांच बजकर 50 मिनट से 24 जुलाई सुबह चार बजकर 59 मिनट तक लागू रहेगा।’’
दोनों के बीच सैन्य तनाव कम हो गया है, लेकिन कूटनीतिक संबंध अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।
भाषा
देवेंद्र पवनेश
पवनेश