पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ईरानी समकक्ष के साथ निरंतर संवाद की आवश्यकता पर चर्चा की

Ads

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ईरानी समकक्ष के साथ निरंतर संवाद की आवश्यकता पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 11:15 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 11:15 PM IST

इस्लामाबाद, 19 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को ईरान के अपने समकक्ष अब्बास अराघची के साथ ‘निरंतर संवाद और संपर्क’ की आवश्यकता पर चर्चा की।

विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, डार ने अराघची से टेलीफोन पर बातचीत में अमेरिका और ईरान के बीच मौजूदा तनाव व मतभेदों को सुलझाने के लिए पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।

डार पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री भी हैं।

ये वार्ता ऐसे समय हुई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अमेरिकी वार्ताकारों के ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचने की घोषणा की ।

ट्रंप ने ‘ट्रूथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे प्रतिनिधि कल (सोमवार) शाम तक बातचीत के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद जा रहे हैं।”

अमेरिका और ईरान ने पिछले सप्ताह संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से पाकिस्तान में वार्ता की थी लेकिन बैठक बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई थी। डार ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के समाधान के लिए संवाद आवश्यक है।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन