Ishaq Dar Threat to India for War: बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा पाकिस्तान? विदेश मंत्री इशाक डार ने दी सीजफायर तोड़ने की धमकी, कर रहे सिंधु जल संधि बहाली की मांग
Ishaq Dar Threat to India for War: बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा पाकिस्तान? विदेश मंत्री इशाक डार ने दी सीजफायर तोड़ने की धमकी, कर रहे सिंधु जल संधि बहाली …

Ishaq Dar Threat to India for War: बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा पाकिस्तान? Image Source: X
- भारत ने सिंधु जल संधि को किया रद्द
- पाकिस्तान ने दी धमकी – संधि बहाल नहीं हुई तो युद्ध संभव
- सीजफायर के बाद भी भारत की कड़ी चेतावनी – एक हमला भी युद्ध समझा जाएगा
इस्लामाबाद: Ishaq Dar Threat to India for War पहलगाम में हुए आतंवादी हमले के बाद भारत ने तत्काल एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को तोड़ दिया था। वहीं, करीब पांच दिन तक चले दोनों देशों के बीच मिसाइल हमले के बाद सीजफायर कर दिया गया था। फिलहाल दोनों देशों की ओर से हमले बंद है। सीजफायर को लेकर भारत ने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान की ओर से एक भी हमला हुआ तो इसे युद्द का न्योता माना जाएगा। लेकिन अब पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर तोड़ने की धमकी दी है।
Ishaq Dar Threat to India for War दरअसल पाकिस्तान की ओर जाने वाली नदियों का पानी रोके जाने के बाद पाकिस्तान की हालत खराब है। भारत से आने वाली नदियों का पानी पाकिस्तान में दैनिक उपयोग के लिए जितना जरूरी है उतना ही वहां के किसानों के लिए भी जरूरी है। ऐसे में बौखलाए पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सीएनएन से बात करते हुए सीधे कहा है कि अगर सिंधु जल संधि बहाल नहीं हुई तो सीजफायर पर खतरा है।
इशाक डार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि सिंधु जल समझौते का मसला हल नहीं हुआ तो फिर भारत और पाकिस्तान के बीच लागू हुआ सीजफायर खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली अगली मीटिंग में इस पर बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल समझौते का मसला हल नहीं हुआ तो फिर यह जंग वाली हरकत मानी जाएगी। यही नहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा क्षेत्रीय शांति के लिए महत्वपूर्ण है। डार ने कहा कि यदि कश्मीर के मसले का हल नहीं होगा तो फिर स्थायी शांति भी मुश्किल होगी।
पाकिस्तानी मंत्री के बयान से साफ है कि सिंधु जल समझौते को रोका जाना उसे बहुत अखर रहा है। दरअसल पाकिस्तान में पंजाब से लेकर सिंध तक सिंधु नदी का जल खेतों की सिंचाई से लेकर पेयजल तक के लिए महत्वपूर्ण है। फिलहाल भारत ने सिंधु जल समझौते को रोकने का ही ऐलान किया है और इसका कोई असर जमीन पर नहीं है। लेकिन भारत सरकार ने जिस तरह से पनबिजली परियोजनाओं पर डैम के निर्माण में तेजी लाने के प्रयास शुरू किए हैं, उससे पाक में आशंकाओं का दौर है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सिंधु जल संधि 1960 में भारत-पाक के बीच हुई एक ऐतिहासिक समझौता है, जिसके तहत भारत ने 3 पूर्वी नदियों का पानी खुद के लिए और 3 पश्चिमी नदियों का पानी पाकिस्तान के लिए छोड़ा था। हालिया आतंकी हमले के बाद भारत ने इसे तोड़ दिया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Pakistan Foreign Minister Ishaq Dar Threat to India for War on Sindhu Jal Sandhi
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm