पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों पर बर्बरता की हदें पार, अपहरण कर कराया जा रहा ये काम

Ads

Pakistan hindu girl kidnap : पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों पर बर्बरता की हदें पार, अपहरण कर कराया जा रहा ये काम

  •  
  • Publish Date - October 12, 2022 / 01:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

कराची,  Pakistan hindu girl kidnap : पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने हैदराबाद शहर से 14 वर्षीय हिंदू लड़की के अपहरण के मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

यह भी पढ़ें :  संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई तीन किशोरियां, 3 महिला आरक्षी पर गिरी गाज, निलंबित…

अधिकारियों के मुताबिक लड़की का हाल ही में हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से अपहरण कर लिया गया था, जब वह घर जा रही थी। लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।

Pakistan hindu girl kidnap :  अधिकारियों ने बताया कि सिंध सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सिंध की प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और प्रभावित परिवार के संपर्क में हैं।

हैदराबाद में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे दो अन्य हिंदू महिलाओं से जुड़ी घटना की भी जांच कर रहे हैं जो पिछले एक सप्ताह में हैदराबाद और मीरपुरखास में लापता हो गई थीं। गौरतलब है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों और महिलाओं के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों में इस साल वृद्धि देखी गई है।

15 दिनों में यह चौथी घटना

Pakistan hindu girl kidnap :  बता दें कि पाकिस्तान में बीते 15 दिनों में हिंदू लड़की के अपहरण की यह चौथी घटना है। इससे पहले देश में हिंदू समुदाय की 3 लड़कियों का अपहरण कर धर्म परविर्तन के लिए मजबूर किया गया था। बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का अपहरण, उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराना और उनकी हत्या के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें :  मशहूर फिल्मकार का निधन, ढेर सारी ऐतिहासिक फिल्मों का किया निर्माण, जीते थे कई इंटरनेशनल अवार्ड

और भी है बड़ी खबरें…