पाकिस्तान को ईरान-अमेरिका वार्ता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया: विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान को ईरान-अमेरिका वार्ता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया: विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान को ईरान-अमेरिका वार्ता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया: विदेश मंत्रालय
Modified Date: February 3, 2026 / 07:24 pm IST
Published Date: February 3, 2026 7:24 pm IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, तीन फरवरी (भाषा) पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि उसे ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता में शामिल होने का निमंत्रण मिला है, जिसका मकसद दोनों के बीच समझौता कराकर तनाव कम करना है।

दोनों देशों के बीच किसी तटस्थ स्थान, संभवत: तुर्किये में वार्ता होने की संभावना है। क्षेत्र में स्थित देशों के अधिकारी भी इसमें हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने पाकिस्तान को आमंत्रित किए जाने की पुष्टि की।

मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को ईरान और अमेरिका के बीच आगामी वार्ताओं के लिए निमंत्रण मिला है।”

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब, कतर, मिस्र, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारी भी विदेश मंत्री स्तर की वार्ताओं में शामिल हो सकते हैं।

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार बैठक में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों का मुद्दा तनाव का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। ईरान की मांग है कि दोनों देशों के बीच परमाणु मुद्दे पर सहमति बनने की सूरत में उसपर से पाबंदियां हटाई जाएं।

भाषा जोहेब आशीष

आशीष


लेखक के बारे में