Pakistan News Anchor Fight: पाकिस्तानी न्यूज चैनल में लाइव शो में अचानक भड़की महिला एंकर, कैमरे पर पुरुष एंकर को सुनाई खरी-खोटी, फिर जो हुआ…

Ads

Pakistan News Anchor Fight: पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाइव शो के दौरान दो एंकरों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 08:42 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 09:49 PM IST

pakistan news/ image source: Madhurendra13 x handle

Pakistan News Anchor Fight: पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाइव शो के दौरान दो एंकरों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। आमतौर पर न्यूज स्टूडियो में गंभीर माहौल और अनुशासन देखने को मिलता है, लेकिन इस बार कैमरे के सामने जो हुआ, उसने दर्शकों को हैरान भी किया और मनोरंजन का विषय भी बना दिया।

Pakistan News Anchor: खबर पढ़ने पर विवाद

बताया जा रहा है कि यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब लाइव बुलेटिन के दौरान दोनों एंकर एक ही खबर को एक साथ पढ़ने लगे। शुरुआत में मामला सामान्य लगा, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्थिति बदल गई। महिला एंकर ने पुरुष एंकर की बात बीच में काटते हुए नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें पहले खबर पढ़ने दी जानी चाहिए थी। इसके बाद दोनों के बीच ऑन एयर बहस शुरू हो गई।

Pakistani channel viral video: महिला एंकर हुई नाराज

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एंकर काफी नाराज नजर आती हैं। उन्होंने पुरुष एंकर पर तंज कसते हुए कहा कि “नॉन सीरियस लोगों को बिठाकर रखा जाता है।” पुरुष एंकर ने भी अपनी सफाई देने की कोशिश की, लेकिन महिला एंकर लगातार अपनी नाराजगी जाहिर करती रहीं।  सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस वीडियो को हजारों लोगों ने शेयर किया। कई यूजर्स ने इसे मजेदार बताया, तो कुछ लोगों ने कहा कि न्यूज चैनलों में प्रोफेशनलिज्म की कमी साफ दिखाई दे रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-