Donald Trump Nobel Prize: कर्ज पाने के लिए पड़ोसी पाकिस्तान का नया पैंतरा!.. लिखा, अमरीकी प्रेजिडेंट ट्रंप को मिले शांति का नोबेल पुरस्कार..
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्हें ‘‘मिस्र और इथियोपिया के बीच शांति बनाए रखने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।”

Pakistan Nominates Trump for Nobel Peace Prize
- पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित,
- ट्रंप बोले- मुझे नोबेल कभी नहीं मिलेगा,
- भारत-पाक तनाव में ट्रंप के हस्तक्षेप की सराहना,
Pakistan Nominates Trump for Nobel Peace Prize: इस्लामाबाद: भीषण वित्तीय समस्या से जूझ रहा पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मदद पाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहा है। फिलहाल पाक ने फिर एक चाल चलकर अमरीका को साधने की कोशिश की है।
Read More: Schools Closed for Five Days: बारिश ने बरपाया कहर.. 5 दिनों के लिए बंद कराये गये सभी स्कूल, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
दरअसल पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान किया है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति के नोबेल के लिए उनके नाम का समर्थन करते है। पाकिस्तान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘‘हालिया भारत-पाकिस्तान संकट के दौरान उनके निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप और महत्वपूर्ण नेतृत्व के लिए” 2026 में नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।
Pakistan Nominates Trump for Nobel Peace Prize
The Government of #Pakistan has decided to officially nominate U.S. President Donald #Trump for the 2026 #Nobel Peace Prize in recognition of his decisive diplomatic intervention and pivotal leadership during the recent… pic.twitter.com/eDwE70tIkU— Afghanistan Times (@AfghanistanTime) June 21, 2025
'मुझे नहीं मिलेगा नोबेल'
Pakistan Nominates Trump for Nobel Peace Prize: वही डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा था कि, ‘‘मैं चाहे कुछ भी करूं, लेकिन मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।” ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे इसके लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। मुझे भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा, मुझे सर्बिया और कोसोवो के बीच युद्ध रुकवाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।”
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्हें ‘‘मिस्र और इथियोपिया के बीच शांति बनाए रखने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पश्चिम एशिया में अब्राहम समझौते के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।
Read Also: International Yoga Day 2025 Live: 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज.. समुद्र तट पर पीएम मोदी ने दिया संदेश, कहा – ‘…कैसे योग ने पूरे विश्व को’
Pakistan Nominates Trump for Nobel Peace Prize: उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो ‘‘बहुत देशों के हस्ताक्षर इस समझौते पर होंगे और युगों” में पहली बार पश्चिम एशिया को एकीकृत करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहे जो भी करूं, चाहे रूस-यूक्रेन और इजरायइल-ईरान हो, परिणाम जो भी हों मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।”
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जवाब: पाकिस्तान ने ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इसलिए नामित किया क्योंकि उसके अनुसार ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संकट के दौरान निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप और प्रभावी नेतृत्व दिखाया था।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Pakistan Nominates Trump for Nobel Peace Prize, Efforts to reduce tension with India have been cited
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm