पाक पीएम इमरान खान अगले सप्ताह दो दिन की श्रीलंका यात्रा पर आएंगे, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से करेंगे द्विपक्षीय मुलाकात

Ads

पाक पीएम इमरान खान अगले सप्ताह दो दिन की श्रीलंका यात्रा पर आएंगे, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से करेंगे द्विपक्षीय मुलाकात

  •  
  • Publish Date - February 19, 2021 / 07:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

कोलंबो/ इस्लामाबाद, 19फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और उच्च स्तर के कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ अगले सप्ताह मंगलवार को दो दिन की श्रीलंका यात्रा पर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: भोपाल रेप केस को लेकर सीएम शिवराज पर बरसे राहुल गांधी, कहा- यही है सरकार के ‘…

मीडिया को जारी बयान के अनुसार इमरान का राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से द्विपक्षीय मुलाकात का कार्यक्रम है और इस दौरान व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, तकनीक, रक्षा और पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें: प्याज की महंगाई ने निकाला आंसू! 50 रुपए किलो तक पहुंचे दाम,कब तक मिलेगी राहत?.. जानिए

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया कि खान प्रधानमंत्री राजपक्षे के आमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका जा रहे हैं।