Pakistan Threat India: ‘अमेरिका ने किया हमला तो हम मुंबई और दिल्ली को बनाएंगे निशाना…’, पाकिस्तान के पूर्व राजदूत की गीदड़भभकी, जानें और कहा

Pakistan Threat India: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत के खिलाफ जहर उगला हुआ है।

Pakistan Threat India: ‘अमेरिका ने किया हमला तो हम मुंबई और दिल्ली को बनाएंगे निशाना…’, पाकिस्तान के पूर्व राजदूत की गीदड़भभकी, जानें और कहा

Pakistan Threat India/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 22, 2026 / 06:25 pm IST
Published Date: March 22, 2026 6:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत के खिलाफ जहर उगला हुआ है।
  • अब्दुल बासित ने कहा कि, अमेरिका कभी पाकिस्तान पर हमला करता है तो हम भारत के शहरों को बनाएंगे निशाना।
  • भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं अब्दुल बासित।

Pakistan Threat India: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत के खिलाफ जहर उगला हुआ है। अब्दुल बासित ने भारत के खिलाफ एक भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि, यदि अमेरिका कभी पाकिस्तान पर हमला करता है या उसके परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाता है, तो हमारे पास भारत पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं अब्दुल बासित

अब्दुल बासित भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं। एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान बासित ने कहा कि, अगर अमेरिका पाकिस्तान पर या उसकी परमाणु क्षमताओं को नष्ट करने के लिए हमला करता है तो हम भारत के दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों को निशाना बनाएंगे। अब्दुल बासित की भारत के खिलाफ यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गैबार्ड के उन बयानों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में आई, (Pakistan Threat India) जिनमें उन्होंने पाकिस्तान के लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को लेकर चिंता जताई थी।

अमेरिका की नजर हमारे परमाणु कार्यक्रम पर है: अब्दुल बासित

Pakistan Threat India:अब्दुल बासित से जब पूछा गया कि, “अगर हालात बिगड़ते हैं, मान लीजिए ईरान में स्थिति खराब हो जाती है, और इजरायल की नजर हम पर है, ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं जिनमें अमेरिका की नजर हमारे परमाणु कार्यक्रम पर है और वह इसे नष्ट करने की कोशिश करता है। यह असंभव है, लेकिन सबसे खराब स्थिति के रूप में मान लीजिए कि अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, भले ही अमेरिका हमारी परमाणु सीमा में न हो, तो आपके विचार से हमारे पास क्या विकल्प होगा?”

भारत के अलावा हमारे पास नहीं है कोई विकल्प

अब्दुल बासित ने अपने बयान में आगे कहा कि, “भारत, हमें कुछ भी करने की जरूरत नहीं है… अगर कोई हम पर बुरी नजर डालता है, तो हमें बिना सोचे समझे मुंबई और नई दिल्ली पर हमला कर देना चाहिए। बाद में जो होगा, हम देखेंगे। अगर हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचता और अमेरिका हम पर हमला करता है… (Pakistan Threat India) तो यह असंभव है… लेकिन दुनिया को यह पता होना चाहिए कि अगर कोई पाकिस्तान पर बुरी नजर डालता है… तो उसके पास भारत पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।”

हमारे पास नहीं है ज्यादा मारक क्षमता: अब्दुल बासित

Pakistan Threat India: अब्दुल बासित ने कहा ” तुलसी गबार्ड का पाकिस्तान-विरोधी दृष्टिकोण हमेशा से सामने आता है। आखिरकार, वह भारतीय मूल की हैं। पाकिस्तान की प्रतिरोधक क्षमता भारत-विशिष्ट है। तुलसी गबार्ड ने हमारी मिसाइलें देखीं, लेकिन भारत की अग्नि 5 और अग्नि 6 नहीं। ये अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलें हैं। हमारे पास इतनी मारक क्षमता नहीं है। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह बढ़े। कम से कम हमें इजरायल को निशाना बनाने में सक्षम होना चाहिए।”

अमेरिका हमारा रणनीतिक साझेदार कभी भी नहीं होगा: बासित

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित ने कहा कि, “भारत अमेरिका का रणनीतिक साझेदार है। (Abdul Basit Threat India)  हम बहक जाते हैं और सोचते हैं कि पाकिस्तान के (अमेरिका के साथ) मजबूत संबंध हैं। यह सच है कि ट्रंप सत्ता में के आने के बाद कुछ हालात सुधरे हैं, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि अमेरिका कभी भी दीर्घकालिक रूप से हमारा रणनीतिक साझेदार नहीं होगा।”

अब्दुल बासित ने आगे कहा, “भारत और अमेरिका रणनीतिक साझेदार हैं, जैसे हम चीन के साथ हैं। आप राष्ट्रपति ट्रंप से जितना लाभ उठा सकते हैं, उठा लें, लेकिन यह न सोचें कि आप रणनीतिक साझेदार बन गए हैं। यह न समझें कि अग्नि 5 और अग्नि 6 का जिक्र न करना एक गलती थी। वे भारत को उस नजरिए से नहीं देखते जिस नजरिए से वे पाकिस्तान को देखते हैं।”

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.