British Airways Woman Dies on Flight :उड़ान भरने के महज एक घंटे बाद हो गई महिला की मौत, नियमों के चलते शव के साथ जारी रखा सफर, फिर यात्रियों के साथ जो हुआ…

British Airways की हांगकांग से London जा रही फ्लाइट में 60 वर्षीय महिला की उड़ान के दौरान मौत हो गई। शव को विमान के पिछले हिस्से में कंबल से ढककर रखा गया, जहां से बाद में दुर्गंध फैलने लगी।

British Airways Woman Dies on Flight :उड़ान भरने के महज एक घंटे बाद हो गई महिला की मौत, नियमों के चलते शव के साथ जारी रखा सफर, फिर यात्रियों के साथ जो हुआ…

British Airways Woman Dies on Flight / Image Source : AI

Modified Date: March 22, 2026 / 05:49 pm IST
Published Date: March 22, 2026 5:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उड़ान भरने के एक घंटे बाद महिला की अचानक मौत हुई।
  • शव को विमान के पिछले हिस्से की गैली में रखा गया।
  • 12 घंटे तक यात्री असहज स्थिति में सफर करते रहे।

नई दिल्ली : British Airways Woman Dies on Flight हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ उड़ान भरने के महज एक घंटे बाद ही विमान में सवार एक 60 वर्षीय महिला की अचानक मौत हो गई। एयरबस A350-1000 विमान में हुई इस घटना के बाद पायलटों ने यात्रा को बीच में रोकने या वापस हांगकांग लौटने के बजाय लंदन तक का सफर जारी रखने का फैसला किया।

‘गैली’ में कंबल से ढककर रखा गया शव

आमतौर पर फ्लाइट के दौरान हुई मौत को मेडिकल इमरजेंसी नहीं माना जाता, इसी प्रोटोकॉल के तहत क्रू ने सफर जारी रखा। Woman Dies on Flight महिला के शव को शुरुआत में टॉयलेट में रखने पर विचार किया गया, लेकिन अंत में उसे विमान के पिछले हिस्से ‘गैली’ (जहां खाना तैयार किया जाता है) में कंबल से ढककर रख दिया गया।

धीरे-धीरे फैलने लगी दुर्गंध

घटना के दौरान सबसे बड़ी चूक यह हुई कि जिस जगह शव को रखा गया था, वहां की फर्श तकनीकी कारणों से गर्म रहती थी। गर्मी के संपर्क में आने के कारण शव से दुर्गंध आने लगी, जो धीरे-धीरे पूरे विमान के पिछले हिस्से में फैल गई। 12 घंटे के इस लंबे सफर के दौरान यात्री और क्रू मेंबर्स इस असहनीय स्थिति और मानसिक तनाव से जूझते रहे।

IATA Guidelines का किया पालन

जब विमान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर लैंड हुआ, तो स्थानीय पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। सुरक्षा कारणों से सभी 331 यात्रियों और स्टाफ को करीब 45 मिनट तक अपनी सीटों पर ही बैठे रहने के निर्देश दिए गए। मामले पर सफाई देते हुए ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नियमों (IATA Guidelines) का पूरी तरह पालन किया है और उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.