पाकिस्तान: जमात-ए-इस्लामी अगले सप्ताह पेट्रोल की ऊंची कीमतों के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

पाकिस्तान: जमात-ए-इस्लामी अगले सप्ताह पेट्रोल की ऊंची कीमतों के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

पाकिस्तान: जमात-ए-इस्लामी अगले सप्ताह पेट्रोल की ऊंची कीमतों के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
Modified Date: August 9, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: August 9, 2026 5:53 pm IST

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, नौ अगस्त (भाषा) जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान (जेआई) ने पेट्रोल की ऊंची कीमतों के खिलाफ 16 अगस्त को देश की चारों प्रांतीय राजधानियों में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

पाकिस्तान में फिलहाल एक लीटर पेट्रोल की कीमत 330 पाकिस्तानी रुपये है।

जेआई ने सरकार से भारी शुल्क वापस लेने और पेट्रोल की कीमत घटाकर 225 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर करने की मांग की है।

जेआई पाकिस्तान के प्रमुख हाफिज नईमुर रहमान ने शनिवार को कहा कि लाहौर, सिंध और बलूचिस्तान में मुख्यमंत्री आवासों के बाहर तथा खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल आवास के बाहर धरना दिया जाएगा।

जेआई ने इस सप्ताह शहबाज शरीफ सरकार की ओर से पेट्रोलियम पर भारी शुल्क लगाए जाने के विरोध में लाहौर, कराची और इस्लामाबाद समेत देशभर में रैलियां भी की थीं।

रहमान ने कहा, ‘जेआई और इसकी युवा तथा महिला शाखाएं 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वे इस अवसर का उपयोग लोगों को पार्टी के न्यायपूर्ण व्यवस्था के दृष्टिकोण के समर्थन में लामबंद करेंगे।’

उन्होंने कहा कि जनता को अब सरकार की नीतियों का खामियाजा भुगतने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश


लेखक के बारे में