हाइवे पर दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रेलर पर गिरा विमान, भीषण हादसे में चालक की मौत

Ads

Plane crashes falls on a tractor-trailer: एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक ट्रैक्टर-ट्रेलर पर जा गिरा

  •  
  • Publish Date - February 17, 2022 / 08:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

लेक्सिंगटन (अमेरिका)।  अमेरिका में नॉर्थ कैरोलाइना के राजमार्ग पर बुधवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक ट्रैक्टर-ट्रेलर पर जा गिरा, जिससे विमान चालक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: युद्ध के हालात के बीच यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के दो छात्र, परिजनों ने वापसी के लिए स्वास्थ्य मंत्री से लगाई गुहार

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि दो इंजन वाला विमान बीचक्राफ्ट बैरन शाम पांच बजकर 35 मिनट पर लेक्सिंगटन में डैविडसन काउंटी हवाई अड्डे के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर ‘इंटरस्टेट 85 साउथ’ राजमार्ग पर ट्रैक्टर ट्रेलर से जा टकराया।

यह भी पढ़ें: शादी समारोह के भोजन से फूड पॉइजनिंग, 17 से ज्यादा ग्रामीण बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान हवाई अड्डे से उड़ान भर रहा था, तभी वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर-ट्रेलर से जा टकराया। इस हादसे में विमान चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। एफएए ने कहा कि वह राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के साथ मिलकर हादसे की जांच करेगा। समाचार संस्थानों की रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रैक्टर ट्रेलर के चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।