BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

PM Modi Sweden Visit: PM मोदी के नाम एक और वैश्विक उपलब्धि! स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, मिला दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शामिल सम्मान

PM Modi Sweden Visit:राष्ट्राध्यक्ष या विदेशी नेता को दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जिसे लेकर भारत …

sweden news

sweden news

muskan mishra
Published: 17 May 2026 | 10:44 pmModified: 17 May 2026 | 10:44 pm
HIGHLIGHTS
  1. पीएम मोदी को बड़ा सम्मान
  2. स्वीडन ने सर्वोच्च अवॉर्ड दिया
  3. 31वां वैश्विक सम्मान मिला

PM Modi Sweden Visit: राष्ट्राध्यक्ष या विदेशी नेता को दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जिसे लेकर भारत और स्वीडन के रिश्तों को नई मजबूती मिलने के संकेत माने जा रहे हैं।

स्वीडन ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान

स्वीडन की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, Royal Order of the Polar Star Commander Grand Cross की स्थापना वर्ष 1748 में की गई थी। यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने स्वीडन के हितों, सार्वजनिक गतिविधियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। यह पुरस्कार विशेष रूप से उन नेताओं और व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने वैश्विक स्तर पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ा हो।

प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय स्वीडन दौरे पर पहुंचे थे, जहां उनका विशेष स्वागत स्वीडन के प्रधानमंत्री Ulf Kristersson ने गोथेनबर्ग एयरपोर्ट पर किया। स्वीडिश प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल से हटकर खुद एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम मोदी का स्वागत किया, जिसे दोनों देशों के मजबूत संबंधों का संकेत माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के विमान के स्वीडन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही स्वीडिश वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की। यह विशेष सम्मान आमतौर पर बेहद खास विदेशी नेताओं को दिया जाता है और इससे भारत-स्वीडन संबंधों की अहमियत को भी दर्शाया गया।

दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता हुई

दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, रक्षा और भविष्य की तकनीकों को लेकर उच्चस्तरीय वार्ता हुई। पीएम मोदी और स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने हरित ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), नई तकनीकों, स्टार्टअप, रक्षा सहयोग, अंतरिक्ष, जलवायु परिवर्तन और मजबूत सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में भारत और स्वीडन के बीच व्यापार करीब 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। दोनों देशों ने आने वाले वर्षों में इस व्यापार को और बढ़ाने की दिशा में नए अवसर तलाशने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले वर्ष 2018 में पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने स्वीडन पहुंचे थे। इस बार की यात्रा को रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गोथेनबर्ग पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्वीडिश ओपेरा गायिका Charlotta Huldt द्वारा ‘वैष्णव जन तो’ भजन की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। इसके अलावा लीला अकादमी के छात्रों ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति की झलक पेश की।

स्वागत समारोह के दौरान बंगाली संस्कृति की भी विशेष प्रस्तुति दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंगाली संस्कृति पूरी दुनिया में लोकप्रिय है और स्वीडन भी इसका अपवाद नहीं है। उन्होंने भारतीय समुदाय और स्वीडन सरकार के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: PM Modi Sweden Visit:

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm
फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

01 Oct 2026 | 4:30 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

01 Oct 2026 | 4:27 pm