जर्मनी के म्यूनिख में इजराइली वाणिज्य दूतावास के निकट पुलिस ने संदिग्ध को गोली मारी

Ads

जर्मनी के म्यूनिख में इजराइली वाणिज्य दूतावास के निकट पुलिस ने संदिग्ध को गोली मारी

  •  
  • Publish Date - September 5, 2024 / 03:51 PM IST,
    Updated On - September 5, 2024 / 03:51 PM IST

म्यूनिख, पांच सितंबर (एपी) जर्मनी के म्यूनिख में नाजी युग के एक संग्रहालय और इजराइली वाणिज्य दूतावास के निकट बृहस्पतिवार को पुलिस और एक व्यक्ति के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी में संदिग्ध व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस के प्रवक्ता एंड्रियस फ्रैंकेन के अनुसार अधिकारियों ने कैरोलीननप्लाट्ज इलाके में सुबह करीब नौ बजे लंबी बंदूक लिए एक व्यक्ति को देखा। इसके बाद हुई गोलीबारी में संदिग्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रवक्ता ने कहा कि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि गोलीबारी में कोई और व्यक्ति तो घायल नहीं हुआ।

1972 में म्यूनिख ओलंपिक में इजराइली प्रतिनिधिमंडल पर फलस्तीनी चरमपंथियों के हमले की बृहस्पतिवार को 52वीं बरसी है। उस हमले में इजराइली टीम के 11 सदस्यों, वेस्ट जर्मन पुलिस के एक अधिकारी और पांच हमलावरों की मौत हुई थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बृहस्पतिवार को हुई घटना का बरसी से कोई संबंध है या नहीं।

पुलिस ने कहा कि घटना से किसी और संदिग्ध के जुड़े होने का कोई सबूत नहीं मिला है। जर्मनी के तीसरे सबसे बड़े शहर म्यूनिख में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

एपी जोहेब पवनेश

पवनेश