अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी को वीरता पदक से सम्मानित किया

Ads

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी को : US President Joe Biden confers gallantry medal on Indian-origin police officer

  •  
  • Publish Date - May 22, 2023 / 05:42 PM IST,
    Updated On - May 22, 2023 / 06:44 PM IST

12 killed in stampede at football stadium

न्यूयॉर्क । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) के भारतीय मूल के एक अधिकारी और नौ अन्य लोगों को वीरता पदक से सम्मानित किया। यह वीरता पदक सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों के लिए देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। सुमित सुलान (27) को व्हाइट हाउस में बुधवार को आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया था। सुमित ने जनवरी में न्यूयॉर्क शहर में एक घरेलू-हिंसा कॉल की जांच के दौरान अपने दो सहयोगियों की हत्या करने वाले एक फरार अपराधी को गोली मार दी थी।

Read More : इस बार विशेष में मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगी हर दोष से मुक्ति 

पुलिस के अनुसार तीन पुलिसकर्मी – सुलान, जेसन रिवेरा (22) और विल्बर्ट मोरा (27) न्यूयॉर्क के हार्लेम इलाके में 911 नंबर की कॉल की जांच करने के लिए एक परेशान महिला के पास गए थे, जिसके बड़े बेटे ने महिला और अपने भाई को धमकी दी थी। सजायाफ्ता गुंडे ने तीनों अधिकारियों पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें रिवेरा और मोरा गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी बाद में मौत हो गई।

Read More : IPL के बीच यहां हो गया बड़ा खेल… अंपायर पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, ICC ने 14 दिन में मांगा जवाब