School Mobile Ban | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: School Mobile Ban अगर आपके बच्चे भी स्कूल में मोबाइल लेकर जाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, एक मार्च से मोबाइल पर पाबंदी लग जाएगी। अगर कोई भी छात्र मोबाइल लेकर गया तो दो-बार चेतावनी देने के बाद भी नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Himachal Pradesh School Mobile Ban दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दी है। गुरुवार को घुमारवीं में राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह ऐलान किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मोबाइल ले जाने पर छात्रों को भारी जुर्माना भी देना होगा। दो-बार चेतावनी देने के बाद भी नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लगातार प्रयोग के दुष्परिणामों से सबक लेते हुए हिमाचल सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों में इन पर कंप्लीट बैन लगा दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि, ‘पहले समझाया जाएगा। फिर एक-दो वार्निंग के बाद जो भी SOP हम बनाएंगे, उसके अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं। क्योंकि, जब मैं बच्चों का खेल देख रहा था। कई बार मैंने देखा कि स्कूल कैंपस में बच्चे लंच टाइम में आपस में बात नहीं करते बल्कि मोबाइल के साथ लग जाते हैं। इसलिए जब मोबाइल पास में नहीं होगा तो लंच टाइम में टीचर होंगे बच्चे भी आपस में बात करेंगे।’