Parliament Budget Session 2026: राज्यसभा में PM मोदी के भाषण पर आया राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, कहा-‘सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली’

Ads

Parliament Budget Session 2026: राज्यसभा में PM मोदी के भाषण पर आया राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, कहा 'सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली'

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 09:58 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 09:58 PM IST

Rahul Gandhi reaction. Image Source- IBC24

HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर विपक्ष के सवालों से घबराने का आरोप लगाया
  • पीएम मोदी ने कहा कि विरोधी उनकी कब्र खोदने की बातें कर रहे हैं
  • मोदी ने धारा 370 हटाने और आतंकवाद के खिलाफ साहसिक कदमों को अपनी सरकार की उपलब्धि बताया

नई दिल्ली: Rahul Gandhi reaction राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर विपक्ष के सवालों से घबराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली।

Parliament Budget Session 2026 दरअसल, पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। भाषण के दौरान विपक्ष ने पहले नारेबाजी की। इसके बाद विपक्षी सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए। जिसके बाद विपक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ”बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली। खैर, जो उचित समझा, वही किया।”

मोहब्बत की दुकान वाले मोदी की कब्र क्यों खोदना चाहते हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि उनकी नीतियों और निर्णयों के खिलाफ राजनीतिक विरोध इतना तेज है कि वे उनके खिलाफ चरम बयानबाज़ी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास के लिए किए गए उनके कदमों को देखकर विरोधी उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं। उन्होंने संसद में कहा कि हमने धारा 370 हटाई, पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों को जवाब दिया, ऑपरेशन सिंदूर किया, माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के साहसपूर्ण कदम उठाए, सिंधु जल समझौते को खत्म किया। इसलिए कुछ लोग मेरी कब्र खोदने की बातें कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर क्या आरोप लगाया?

उन्होंने कहा कि मोदी जी विपक्ष के सवालों से घबराए और झूठ की शरण ली।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या कहा?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ विरोध इतना तेज है कि कुछ लोग उनकी कब्र खोदने की बातें कर रहे हैं।

विपक्ष ने राज्यसभा में क्या किया?

विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की और बाद में सदन से वॉकआउट कर दिया।