जर्मनी में राहुल गांधी ने जीएसटी और नोटबंदी जैसे कई मुद्दों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा

जर्मनी में राहुल गांधी ने जीएसटी और नोटबंदी जैसे कई मुद्दों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा

जर्मनी में राहुल गांधी ने जीएसटी और नोटबंदी जैसे कई मुद्दों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: August 23, 2018 4:23 am IST

हैम्बर्ग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी दौरे के दौरान जीएसटी और नोटबंदी जैसे कई मुद्दों पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ मोदी से गले लगने पर भी सफाई दी है। राहुल के मुताबिक नफरत का जवाब नफरत से देना मुर्खता है। राहुल हैम्बर्ग स्थित बुसेरियस समर स्कूल में छात्रों को संहबोधित करते हुए बयान दिया।

पढ़ें- अजीत जोगी की विजय यात्रा आज से, 150 गांव-कस्बों में रोड शो के साथ करेंगे 40 आम सभाएं

राहुल के मुताबिक देश में नोटबंदी और जीएसटी लागू करने से भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने एमएसएमई के नकद प्रवाह को बर्बाद कर दिया और अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले लाखों लोग बेरोजगार हो गए। बड़ी संख्या में छोटे व्यवसायों में काम करने वाले लोगों को वापस अपने गांव लौटने को मजबूर होना पड़ा। इससे लोग काफी नाराज़ हैं। लिंचिंग के बारे में जो कुछ भी हम सुनते हैं, वो इसी का परिणाम है।

पढ़ें- जम्मू कश्मीर में ईद के दिन बड़ी आतंकी वारदात, 3 पुलिसकर्मियों के साथ एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

गौरतलब है राहुल गांधी जर्मनी के दौरे पर हैं, बुधवार रात राहुल गांधी ने जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित बूसेरियस समर स्कूल में छात्रों को संबोधित किया और फिर उनके सवालों के जवाब दिए। उनको सुनने के लिए काफी संख्या में छात्र पहुंचे थे।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में