विदेश यात्रा पर गए राहुल गांधी, सुरजेवाला ने बताया ये उनका आध्यात्मिक दौरा

विदेश यात्रा पर गए राहुल गांधी, सुरजेवाला ने बताया ये उनका आध्यात्मिक दौरा

विदेश यात्रा पर गए राहुल गांधी, सुरजेवाला ने बताया ये उनका आध्यात्मिक दौरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: October 30, 2019 12:44 pm IST

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से देश की राजनीति से दूर होकर विदेश यात्रा पर चले गए हैं। उनके विदेश जाने पर उठ रहे सवालों का आज कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी आध्यात्मिक दौरे पर विदेश यात्रा में गए हैं।

Read More news: नेता प्रतिपक्ष ने कहा सरकार ने जनता के ​हक को छीना, 5 साल तक पार्षदों के दबाव में रहेंगे मेयर और …

जानकारी के अनुसार वायनाड से सांसद राहुल गांधी दिवाली के बाद सोमवार को विदेश के लिए रवाना हो गए। ऐसा बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह तक वहां रहेंगे। वहीं, उनकी पार्टी देश की खराब अर्थव्यवस्था को लेकर सरकर के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है।

Read More news:विजयवर्गीय का दावा- महाराष्ट्र में फडणवीस ही होंगे सीएम, बीजेपी नही…

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी के विदेश जाने पर सफाई देते हुए कहा कि ‘राहु्ल गांधी पहले भी समय-समय पर आध्यात्मिक दौरे पर जाते रहे हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है। सुरजेवाला ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर कहा कि पांच से 15 नवंबर के बीच कांग्रेस द्वारा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


लेखक के बारे में