अमेरिका में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले

Ads

अमेरिका में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले

  •  
  • Publish Date - October 24, 2020 / 01:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

बोइसे (अमेरिका), 24 अक्टूबर (एपी) अमेरिका में एक दिन में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 83,000 से ज्यादा नए मरीजों की पुष्टि हुई।

जॉन होपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में मृतक संख्या 2,23,995 पहुंच गई है, जबकि कुल मामले 84,94,419 हो गए हैं।

अमेरिका में शुक्रवार को 83,757 नए मामले आए। इससे पहले 16 जुलाई को 77,362 मामलों की पुष्टि हुई थी।

कोउर ड एलेन में एक अस्पताल में डॉक्टर रॉबर्ट स्कोगिंस नेकहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण हमने अपने अस्पताल की एक मंजिल बंद कर दी है ।

उटाह के गवर्नर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामले सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि उटाह के लोग अगर समूह में जमा होने को समिति नहीं करते हैं और मास्क नहीं लगाते हैं तो हमारी स्वास्थ्य प्रणाली सभी लोगों को एक समान सेवा नहीं दे पाएगी।

अमेरिका के साथ-साथ यूरोप में भी मामले फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं।

एपी

नोमान माधव

माधव