दुबई, 26 सितंबर (एपी) मिस्र मूल के प्रख्यात मौलवी यूसुफ अल-करजावी का कतर में निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे।
करजावी की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को उनके निधन की जानकारी साझा की गई।
करजावी को अरब क्षेत्र में प्रभाव वाले ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ के आध्यात्मिक नेता के तौर पर देखा जाता है। 2013 में मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के नेतृत्व वाली सरकार का सेना द्वारा तख्तापलट किए जाने के बाद से वह कतर में निर्वासन में रह रहे थे।
एपी शफीक नरेश
नरेश