रोमानिया: सांसदों ने प्रधानमंत्री बोलोजान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया

रोमानिया: सांसदों ने प्रधानमंत्री बोलोजान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया

रोमानिया: सांसदों ने प्रधानमंत्री बोलोजान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया
Modified Date: May 5, 2026 / 09:34 pm IST
Published Date: May 5, 2026 9:34 pm IST

बुखारेस्ट (रोमानिया), पांच मई (एपी) रोमानिया का यूरोपीय समर्थक गठबंधन मंगलवार को उस समय टूट गया जब सांसदों ने प्रधानमंत्री इली बोलोजान के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इससे गठबंधन के शपथ ग्रहण के एक साल से भी कम समय के भीतर यूरोपीय संघ के इस देश में उथल-पुथल का एक नया दौर शुरू हो गया।

इस संयुक्त प्रयास की शुरुआत पिछले सप्ताह हुई जब वामपंथी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीएसडी) और धुर दक्षिणपंथी विपक्षी एलायंस फॉर द यूनिटी ऑफ रोमानियंस पार्टी (एयूआर) ने संसद में प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पीएसडी अप्रैल के अंत में गठबंधन से अलग हो गई थी।

संसद में बहस के बाद, 281 सांसदों ने प्रस्ताव के पक्ष में और चार ने इसके विरोध में मतदान किया। बोलोजान की नेशनल लिबरल पार्टी (पीएनएल) और गठबंधन सहयोगी सेव रोमानिया यूनियन पार्टी और छोटी जातीय हंगेरियन यूडीएमआर पार्टी के सांसदों ने मत नहीं डाले।

पीएनएल के बोलोजान ने प्रस्ताव को ‘निंदनीय और बनावटी’ बताया और मंगलवार को अपनी सरकार गिरने से पहले कहा कि ‘ऐसा लगता है कि इसे उन लोगों ने लिखा है जो हर दिन सरकार में नहीं थे और सभी निर्णयों में भाग नहीं लेते थे।’’

एपी अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में