रूस व यूक्रेन ने तीन दिन के युद्धविराम और कैदियों की अदला-बदली के अनुरोध पर सहमति जताई : ट्रंप

रूस व यूक्रेन ने तीन दिन के युद्धविराम और कैदियों की अदला-बदली के अनुरोध पर सहमति जताई : ट्रंप

रूस व यूक्रेन ने तीन दिन के युद्धविराम और कैदियों की अदला-बदली के अनुरोध पर सहमति जताई : ट्रंप
Modified Date: May 9, 2026 / 12:45 am IST
Published Date: May 9, 2026 12:45 am IST

वाशिंगटन, आठ मई (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के नेताओं ने तीन दिवसीय युद्धविराम और कैदियों के आदान-प्रदान के उनके अनुरोध पर सहमति जताई है।

ट्रंप ने कहा कि ऐसा युद्धविराम दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के ‘अंत की शुरुआत’ हो सकता है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि युद्धविराम शनिवार से सोमवार तक जारी रहेगा। शनिवार को रूस में विजय दिवस है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर रूस की याद में मनाया जाता है।

ट्रंप ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिनों (9, 10 और 11 मई) का युद्धविराम होगा।”

उन्होंने कहा, “रूस में विजय दिवस मनाया जा रहा है, उसी तरह यूक्रेन में भी, क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध में यूक्रेन की भी बड़ी भूमिका थी।”

रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने कहा कि युद्धविराम में सभी प्रकार की सैन्य गतिविधियों का निलंबन और प्रत्येक देश द्वारा 1,000 कैदियों की अदला-बदली शामिल है।

ट्रंप ने कहा, “यह अनुरोध मैंने सीधे तौर पर किया था, और मैं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की द्वारा इस पर सहमति देने की बहुत सराहना करता हूं।”

उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत जारी है और ‘‘हम हर दिन इसके करीब आ रहे हैं।’’

एपी तान्या अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में