रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, एक व्यक्ति की मौत

Ads

रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 03:52 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 03:52 PM IST

कीव, 22 फरवरी (एपी) रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिसमें कीव क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने रविवार को बताया कि ध्वस्त इमारतों के मलबे से एक बच्चे समेत आठ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हमले के कारण कीव के उपनगरों के पांच जिलों ओबुखिव, ब्रोवरी, बोरिस्पिल, बुचा और फास्तिव में नुकसान हुआ और वहां आग लग गई। फास्तिव जिले के पुत्रिवका गांव में आपातकालीन राहतकर्मी मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए अभियान चला रहे थे।

आपातकालीन सेवा ने बताया कि रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना को भी निशाना बनाया, जिससे भीषण आग लग गई। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

लगभग चार वर्ष पहले रूस द्वारा अपने पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से और पिछले वर्ष अमेरिका के नेतृत्व वाले शांति प्रयासों में नयी पहल के बावजूद यूक्रेनी नागरिक लगातार हवाई हमलों का सामना कर रहे हैं।

रूस ने देश के ऊर्जा ग्रिड को निशाना बनाते हुए हमले तेज कर दिए हैं, जिससे भीषण ठंड के बीच यूक्रेन के नागरिकों को बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है।

एपी गोला देवेंद्र

देवेंद्र