रूस ने यूक्रेन पर रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन हमले किए

Ads

रूस ने यूक्रेन पर रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन हमले किए

  •  
  • Publish Date - January 1, 2024 / 10:44 PM IST,
    Updated On - January 1, 2024 / 10:44 PM IST

कीव, एक जनवरी (एपी) रूस ने नए साल के शुरुआती घंटों में यूक्रेन पर रिकॉर्ड संख्या में 90 ड्रोन हमले किए।

इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनका देश अपने पड़ोसी पर अपने हमले ‘तेज’ करेगा।

पुतिन ने नए साल के पहले दिन एक सैन्य अस्पताल का दौरा किया और कहा कि रूसी सीमावर्ती शहर बेलगोरोद पर गोलाबारी के बाद यूक्रेन पर हमले तेज किए जाएंगे।

बेलगोरोद पर यूक्रेन के हमले में दो दर्जन से अधिक लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए।

पुतिन ने कहा, “वे हमें डराना चाहते हैं और हमारे देश में अनिश्चितता पैदा करना चाहते हैं। हम हमले तेज़ करेंगे। हमारे लोगों के खिलाफ एक भी अपराध को बिना सजा के नहीं छोड़ा जाएगा।’’

एपी नेत्रपाल अविनाश

अविनाश