रूस: स्कूल में गोलीबारी में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मॉस्को लाया जाएगा

Ads

रूस: स्कूल में गोलीबारी में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मॉस्को लाया जाएगा

  •  
  • Publish Date - September 27, 2022 / 08:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

मॉस्को, 27 सितंबर (एपी) मध्य रूस में एक स्कूल में गोलीबारी में घायल हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को आगे के इलाज के लिए मॉस्को लाया जाएगा। गोलीबारी में 17 लोगों के मारे जाने और 24 अन्य के घायल होने की घटना के एक दिन बाद अधिकारियों ने मंगलवार को यह बात कही।

स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कहा कि 13 बच्चों और दो वयस्कों सहित घायलों में से 15 के लिए चिकित्सा निकासी की योजना है। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

मॉस्को से 960 किलोमीटर पूर्व में उदमुर्तिया क्षेत्र के इज़ेव्स्क में स्कूल नंबर 88 में सोमवार को हुई गोलीबारी रूस में स्कूलों में गोलीबारी की भीषणतम घटनाओं में से एक है।

उदमुर्तिया की सरकार ने कहा कि गोलीबारी में 11 बच्चों सहित 17 लोग मारे गए।

स्कूल के 34 वर्षीय एक स्नातक ने घटना को अंजाम देने के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

रूस में गोलीबारी की घटनाएं आम नहीं हैं, लेकिन हाल के वर्षों में इनमें वृद्धि हुई है। ऐसी कई घटनाओं में कई छात्र और शिक्षक मारे गए हैं।

एपी नेत्रपाल दिलीप

दिलीप