कीव, 24 मई (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि रूस ने कीव पर बड़े पैमाने पर हमले में शक्तिशाली हाइपरसोनिक ओरेश्निक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया।
परमाणु या पारंपरिक युद्धक सामग्री ले जाने में सक्षम इस मिसाइल का यूक्रेन में तीसरी बार इस्तेमाल किया गया है।
जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने कीव क्षेत्र के बिला त्सेरक्वा शहर पर इस मिसाइल से हमला किया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य का तुरंत पता नहीं चल पाया है।
एपी सुरभि सुरेश
सुरेश