बीजिंग, 17 अगस्त (भाषा) चीन के व्यापारिक केंद्र यीवू शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘विकसित भारत रन’ का आयोजन किया है।
यीवू शहर में बड़ी संख्या में भारतीय कारोबारी रहते हैं।
वाणिज्य दूतावास की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई पोस्ट के अनुसार, भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों के तहत रविवार को महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
पोस्ट में कहा गया कि माथुर ने कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय सरकार और समुदाय की ओर से मिले सहयोग की सराहना की। उन्होंने प्रवासी भारतीय समुदाय को उनके समर्थन और देशभक्ति के लिए धन्यवाद दिया तथा युवाओं के बीच फिटनेस को बढ़ावा देने और समुदाय के बीच मजबूत संबंध बनाने में उनके योगदान की भी प्रशंसा की।
भाषा राखी दिलीप
दिलीप