भारत सहित एससीओ देशों ने सीमाओं की सुरक्षा स्थिति पर किया विचार-विमर्श

Ads

भारत सहित एससीओ देशों ने सीमाओं की सुरक्षा स्थिति पर किया विचार-विमर्श

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 10:40 AM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 10:40 AM IST

इस्लामाबाद, 18 जुलाई (भाषा) भारत और पाकिस्तान सहित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों ने अपनी-अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा संबंधी आकलन पर जानकारी साझा की।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार, एससीओ सदस्य देशों के सक्षम प्राधिकरणों के सीमा सेवा प्रमुखों की 12वीं बैठक शुक्रवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस बैठक में बेलारूस, भारत, ईरान, कज़ाकिस्तान, चीन, किर्गिज़ गणराज्य, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान के सक्षम प्राधिकारों के सीमा सेवा प्रमुखों और प्रतिनिधियों, तथा एससीओ के क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी ढांचे की कार्यकारी समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विदेश कार्यालय के बयान में कहा गया कि, ‘‘बैठक में प्रतिभागियों ने एससीओ सदस्य देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर मौजूदा स्थिति, उससे जुड़े सुरक्षा आकलन, भविष्य की संभावित चुनौतियों आदि पर जानकारी साझा कीं।’’

सदस्य देशों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित ‘सॉलिडैरिटी-2025’ सीमा अभियान के परिणामों की इस बैठक में समीक्षा की गई और उन्हें मंजूरी दी गई।

भाषा शोभना वैभव

वैभव

ताजा खबर