गाजा में अंतिम संस्कार के दौरान इजराइली हमले में सात लोगों की मौत, 22 घायल: स्थानीय अस्पताल

Ads

गाजा में अंतिम संस्कार के दौरान इजराइली हमले में सात लोगों की मौत, 22 घायल: स्थानीय अस्पताल

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 09:24 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 09:24 PM IST

देर अल-बला, 17 जुलाई (एपी) गाजा पट्टी में एक अंतिम यात्रा को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अस्पताल ने यह जानकारी दी।

इजराइली सेना की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

नुसेरात शरणार्थी शिविर स्थित अवदा अस्पताल ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि पहले शुक्रवार को हुए हमले में मारे गए एक फलस्तीनी व्यक्ति के अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को निशाना बनाया गया।

एपी शुभम माधव

माधव