उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सैन्य अभियान में सात आतंकवादी मारे गए: सेना

Ads

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सैन्य अभियान में सात आतंकवादी मारे गए: सेना

  •  
  • Publish Date - September 21, 2025 / 07:23 PM IST,
    Updated On - September 21, 2025 / 07:23 PM IST

पेशावर, 21 सितंबर (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक खुफिया-आधारित अभियान के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ के सात आतंकवादी मारे गए। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिणी वजीरिस्तान की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले में शनिवार को यह अभियान चलाया गया।

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए सात आतंकवादियों में से तीन अफगान नागरिक और दो आत्मघाती हमलावर थे।

बयान में कहा गया कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि अफगान तालिबान द्वारा संचालित अंतरिम सरकार अपनी जिम्मेदारियां निभाएगी और अपने इलाके का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियां करने के लिए नहीं होने देगी।

इससे पहले, 13-14 सितंबर को खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम टीटीपी के 31 आतंकवादी मारे गए थे।

भाषा प्रीति प्रशांत

प्रशांत