पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव शहर में मिसाइल हमलों से कई विस्फोट

Ads

पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव शहर में मिसाइल हमलों से कई विस्फोट

  •  
  • Publish Date - April 18, 2022 / 11:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

कीव, 18 अप्रैल (एपी) पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव शहर में सोमवार तड़के संभवत: मिसाइल हमलों के कारण कई विस्फोट हुए। प्रत्यदर्शियों ने यह जानकारी दी।

ल्वीव और पश्चिमी यूक्रेन के बाकी हिस्से, देश के अन्य हिस्सों की तुलना में रूसी आक्रमण में कम प्रभावित हुए हैं और अभी तक शहर को अपेक्षाकृत सुरक्षित आश्रय माना जाता रहा था।

ल्वीव के मेयर एंड्री सदोवी ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर बताया कि शहर पर पांच मिसाइलें दागी गईं और आपात सेवाएं कर्मी मौके पर मौजूद हैं। विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।

एपी निहारिका नरेश

नरेश