पेशावर, 30 सितंबर (भाषा) पेशावर में बृहस्पतिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हकीम सरदार सतनाम सिंह (खालसा) को चार गोलियां लगीं और उनकी मौके पर मौत हो गयी। हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे।
read more: अमेरिका में व्यक्ति विमान का आपातकालीन द्वार खोलकर पंखों पर चढ़ा
सिंह शहर के चरसद्दा रोड पर क्लीनिक चला रहे थे। पुलिस आतंकवाद की संभावना समेत विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है।
read more: एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने फिर दिखाया हुस्न का जलवा, बिकिनी फोटो देख दीवाने हो रहे फैंस