Donald Trump On Iran : डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शासन को बताया क्रूर,बोले -‘ईरान को बचाने की कर रहा कोशिश’, बताया क्यों अमेरिका कर रहा उन्हें तबाह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान की न्यूक्लियर क्षमता खत्म हो चुकी है और वह समझौते के लिए बेताब है।

Donald Trump On Iran : डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शासन को बताया क्रूर,बोले -‘ईरान को बचाने की कर रहा कोशिश’, बताया क्यों अमेरिका कर रहा उन्हें तबाह

Donald Trump On Iran / Image Source : FILE

Modified Date: May 1, 2026 / 07:31 am IST
Published Date: May 1, 2026 7:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रंप का दावा: ईरान की न्यूक्लियर क्षमता पूरी तरह खत्म
  • ईरान की नौसेना-वायुसेना और सैन्य ताकत पर बड़ा बयान
  • “देखेंगे कब तक टिकता है ईरान” – ट्रंप की खुली चेतावनी

नई दिल्लीDonald Trump On Iran  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि उनके द्वारा चलाए जा रहे मिलिट्री ऑपरेशन के बावजूद ईरान इसे जंग नहीं कहता। उन्होंने दावा किया कि ईरानी शासन पूरी तरह से बैकफुट पर है और समझौते के लिए बेताब है। उन्होंने बड़ा दावा किया है कि किसी तरह से ईरान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

‘हमने ईरान की न्यूक्लियर कैपेसिटी खत्म कर दी’

उन्होंने आगे ईरान की नौसेना, वायुसेना और ईरान की स्थिति को लेकर भी बड़ा दावा किया है। Middle East Conflict उन्होंने दावा किया है कि ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी हैं, साथ ही वहां हर तरह का इक्विपमेंट लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि ईरान की ड्रोन फैक्ट्रियां लगभग 82% बंद हो गई हैं, साथ ही अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर कैपेसिटी खत्म कर दी है, इसलिए उन्हें न्यूक्लियर बम नहीं मिला। उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी जंग पर कहा कि ईरान समझौता करने के लिए बेताब है।

हम देखेंगे कि ईरान कब तक टिक पाते हैं

उन्होंने आगे एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरानी शासन ने 42,000 लोगों को मार डाला और वह किसी तरह से ईरान को बचाने की कोशिश कर रहा हूं। US Iran War  उन्होंने ईरान को एक क्रूर समूह करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक क्रूर समूह है, लेकिन हमने उन्हें तबाह कर दिया है। साथ ही उन्होंने बड़ा दावा किया है कि उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। ईरान को खुली चुनौती देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम देखेंगे कि ईरान कब तक टिक पाते हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.